Home दुनियाधुले के देवपुर में सुशी नाले पर चला बुलडोजर, अतिक्रमण के खिलाफ मनपा की बड़ी कार्रवाई

धुले के देवपुर में सुशी नाले पर चला बुलडोजर, अतिक्रमण के खिलाफ मनपा की बड़ी कार्रवाई

by Kalpana Pandey
0 comments

महाराष्ट्र के धुले शहर के देवपुर इलाके में सुशी नाले के किनारे बने अवैध अतिक्रमणों पर आखिरकार प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। धुले मनपा, रेवेन्यू डिपार्टमेंट और सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को बड़े पैमाने पर अभियान चलाते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।


प्रशासन ने पहले चरण में 200 से ज्यादा अवैध मकानों को चिन्हित किया है, जिनमें से आज 30 से अधिक घरों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें हटाया गया। बताया जा रहा है कि पिछले कई वर्षों से सुशी नाले में लगातार हो रहे अवैध निर्माण के कारण नाले का प्राकृतिक बहाव बाधित हो गया था, जिसकी वजह से आसपास के कॉलोनी इलाकों में कई बार जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो चुकी है।


यह मुद्दा लंबे समय से स्थानीय स्तर पर उठता रहा और सत्र में भी इसकी गूंज सुनाई दी थी, जिसके बाद प्रशासन ने अब कड़ा रुख अपनाते हुए कार्रवाई शुरू की है। अतिक्रमण हटाने के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
फिलहाल प्रशासन का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और सुशी नाले के पूरे क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा, ताकि भविष्य में जलभराव और बाढ़ जैसी समस्याओं से राहत मिल सके।

You may also like

Leave a Comment