Home राज्यउत्तर प्रदेशबहाली की मांग को लेकर पूर्व कोविड कर्मियों का CMO कार्यालय पर प्रदर्शन, घेराव कर जताया विरोध

बहाली की मांग को लेकर पूर्व कोविड कर्मियों का CMO कार्यालय पर प्रदर्शन, घेराव कर जताया विरोध

by Kalpana Pandey
0 comments

चंदौली

चंदौली में हटाए गए कोविड कर्मियों ने अपनी बहाली की मांग को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि शासन स्तर से पुनः समायोजन के आदेश जारी होने के बावजूद उन्हें अब तक नियुक्ति नहीं दी गई है।

पूर्व कोविड कर्मियों का कहना है कि उन्हें पहले मौखिक रूप से सेवा से हटा दिया गया था। बाद में शासन द्वारा पुनः समायोजन के निर्देश जारी किए गए, लेकिन जिले में अब तक सभी पात्र कर्मियों को बहाल नहीं किया गया। प्रदर्शनकारियों के अनुसार कुछ कर्मचारियों की बहाली हो चुकी है, जबकि लगभग 25 कर्मियों का समायोजन अभी भी लंबित है।

कर्मचारियों ने जिला स्तरीय अधिकारियों पर शासन के आदेशों का पालन न करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने विभागीय कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए और दावा किया कि कुछ स्थानों पर स्वीपर पद पर नियुक्त कर्मियों से उच्च पदों से संबंधित कार्य कराए जा रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि सभी पात्र कोविड कर्मियों का शीघ्र समायोजन किया जाए और शासन के निर्देशों को तत्काल लागू किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा। फिलहाल मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

You may also like

Leave a Comment