Home वेब स्टोरीजSDM उमाकांत तिवारी ने 15 मिनट में सुलझाया वर्षों पुराना रास्ते का विवाद, ग्रामीणों ने की सराहना

SDM उमाकांत तिवारी ने 15 मिनट में सुलझाया वर्षों पुराना रास्ते का विवाद, ग्रामीणों ने की सराहना

by Kalpana Pandey
0 comments
SDM उमाकांत तिवारी ने 15 मिनट

बस्ती

बस्ती जिले के गौर क्षेत्र के हलुआ गांव में वर्षों से चले आ रहे रास्ते के विवाद का समाधान एसडीएम हरैया Umakant Tiwari ने मौके पर पहुंचकर कर दिया। प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता गंगाराम वर्मा द्वारा रास्ते के इसी विवाद को लेकर पिछले एक वर्ष में 116 आईजीआरएस शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। मामला लंबे समय से लंबित होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम उमाकांत तिवारी स्वयं गांव पहुंचे और राजस्व एवं पुलिस टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया। शिकायतकर्ता, ग्राम प्रधान, राजस्व विभाग के अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों की मौजूदगी में विवाद की जांच की गई और आपसी सहमति से समाधान निकाल लिया गया।

कार्रवाई के दौरान एसआई रेवती रमण, लेखपाल, कानूनगो, ग्राम प्रधान तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने संबंधित पक्षों की बात सुनने के बाद मौके पर ही रास्ते से जुड़े विवाद का निस्तारण कर दिया।

ग्रामीणों ने एसडीएम की त्वरित और प्रभावी कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि जिस समस्या का समाधान वर्षों से नहीं हो पा रहा था, उसे प्रशासन ने कुछ ही समय में सुलझा दिया। प्रशासन का कहना है कि जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए इसी तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

You may also like

Leave a Comment