[gtranslate]
Home राज्यदिल्ली NCRबागपत में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने यात्रा मार्गों का किया निरीक्षण

बागपत में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने यात्रा मार्गों का किया निरीक्षण

by Kalpana Pandey
0 comments

बागपत: श्रावण मास में शुरू हुई कांवड़ यात्रा को लेकर बागपत पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यातायात और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार कांवड़ यात्रा मार्गों और प्रमुख चौराहों का निरीक्षण किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, मवीकलां कट, पुसार कट और पुलिस चौकी भडल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, डायवर्जन व्यवस्था और बैरियरों की स्थिति का जायजा लिया गया।

एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भी चेक किया और उन्हें पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और कांवड़ यात्रियों के आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो।

इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर बागपत ने मवीकलां कट पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी व्यवस्था की जांच की। उन्होंने यातायात व्यवस्था और कांवड़ यात्रियों के सुचारु आवागमन के लिए किए गए डायवर्जन इंतजामों की भी समीक्षा की।

पुलिस अधिकारियों ने जवानों को संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने और किसी भी सूचना पर बिना देरी मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

प्रशासन का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है।

You may also like

Leave a Comment