Home वेब स्टोरीजभिवंडी में केमिकल गोदाम में भीषण आग, धुएं के गुबार से दहशत, पूरा गोदाम जलकर खाक

भिवंडी में केमिकल गोदाम में भीषण आग, धुएं के गुबार से दहशत, पूरा गोदाम जलकर खाक

by Real Khabren
0 comments
भिवंडी में केमिकल गोदाम में भीषण

महाराष्ट्र के भिवंडी से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां खाड़ीपार इलाके के मूलचंद कंपाउंड स्थित एक ऑयल और केमिकल गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज और भयावह थी कि देखते ही देखते पूरा गोदाम जलकर खाक हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, गोदाम में बड़ी मात्रा में केमिकल और ऑयल का कच्चा माल रखा हुआ था, जिसकी वजह से आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें और आसमान में उठते काले धुएं के गुबार ने आसपास के पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। हालांकि आग की तीव्रता को देखते हुए और दमकल गाड़ियों को भी बुलाया जा सकता है।
फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन गोदाम में रखे माल के जलने से भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटा हुआ है।
इस घटना को लेकर फायर ब्रिगेड के ड्यूटी इंचार्ज संतोष भामरे ने बताया कि आग पर काबू पाने के प्रयास लगातार जारी हैं और स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश की जा रही है।

You may also like

Leave a Comment