Home दुनियाभिवंडी में भंगार गोदाम में भीषण आग, केमिकल ड्रम और प्लास्टिक सामग्री जलकर राख

भिवंडी में भंगार गोदाम में भीषण आग, केमिकल ड्रम और प्लास्टिक सामग्री जलकर राख

by Kalpana Pandey
0 comments

भिवंडी, महाराष्ट्र:

भिवंडी के टेमघर इलाके में स्थित एक भंगार गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्टीम वाटर सप्लाई के सामने स्थित इस गोदाम में बड़ी मात्रा में केमिकल ड्रम, प्लास्टिक केन, स्क्रैप बैटरियां और लकड़ी का सामान रखा हुआ था, जो आग की चपेट में आकर जलकर राख हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटें और घना धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड ने एहतियातन आसपास के घरों में रखे गैस सिलेंडरों को बाहर निकलवाया, ताकि किसी बड़े विस्फोट या हादसे की आशंका को टाला जा सके।

सूचना मिलते ही भिवंडी फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। वहीं Shanti Nagar Police Station की टीम भी मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था संभाली।

कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास जारी रहा। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। संबंधित विभाग और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

You may also like

Leave a Comment