[gtranslate]
Home ट्रेंडिंगभ्रष्टाचार के आरोपों पर BJP का पलटवार, राम कुलकर्णी ने मांगे ठोस सबूत

भ्रष्टाचार के आरोपों पर BJP का पलटवार, राम कुलकर्णी ने मांगे ठोस सबूत

by Kalpana Pandey
0 comments

मुंबई: कुंभ मेले और शक्तिपीठ महामार्ग में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर महाराष्ट्र में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता राम कुलकर्णी ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि केवल राहुल गांधी के सामने भ्रष्टाचार की बातें रखने से यह साबित नहीं होता कि बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है।

राम कुलकर्णी ने दावा किया कि कुंभ मेले से लेकर शक्तिपीठ महामार्ग तक सभी कामों में पारदर्शिता बरती गई है और नियमों का कड़ाई से पालन किया गया है।

बीजेपी प्रवक्ता ने कांग्रेस नेताओं से भ्रष्टाचार के आरोपों के समर्थन में ठोस सबूत सामने रखने को कहा। उन्होंने कहा कि सिर्फ आरोप लगाने के बजाय आरोपों को साबित करने के लिए प्रमाण देना जरूरी है।

बीजेपी के इस पलटवार के बाद अब कांग्रेस की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है, इस पर राजनीतिक गलियारों में नजर बनी हुई है।

You may also like