Home राज्यदिल्ली NCRमार्को रुबियो 23 मई से भारत दौरे पर, व्यापार और रक्षा सहयोग पर होगी चर्चा

मार्को रुबियो 23 मई से भारत दौरे पर, व्यापार और रक्षा सहयोग पर होगी चर्चा

by Kalpana Pandey
0 comments

नई दिल्ली। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो 23 मई से भारत दौरे पर आएंगे। इससे पहले वह 22 मई को स्वीडन के हेलसिंगबोर्ग में आयोजित NATO विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे।

भारत दौरे के दौरान रुबियो 23 से 26 मई तक कोलकाता, आगरा, जयपुर और नई दिल्ली का दौरा करेंगे।

सूत्रों के मुताबिक इस दौरान उनकी भारतीय अधिकारियों के साथ कई अहम बैठकें प्रस्तावित हैं, जिनमें ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार और रक्षा सहयोग जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिहाज से इस दौरे को अहम माना जा रहा है।

You may also like

Leave a Comment