Home राज्यउत्तर प्रदेशमिर्जापुर में पारिवारिक विवाद ने लिया खूनी मोड़, पति ने पत्नी की हत्या कर शव पोस्टमार्टम भेजा

मिर्जापुर में पारिवारिक विवाद ने लिया खूनी मोड़, पति ने पत्नी की हत्या कर शव पोस्टमार्टम भेजा

by Real Khabren
0 comments

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद में पारिवारिक विवाद ने एक दर्दनाक और सनसनीखेज रूप ले लिया। कटरा थाना क्षेत्र के ग्राम रेवाना स्थित पहाड़ी इलाके में एक पति ने कथित रूप से अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना आरटीओ कार्यालय के पास की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी पति ने अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही कटरा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक नगर, मिर्जापुर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने आरोपी पति कपूर चन्द्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है।

You may also like

Leave a Comment