Home मुंबईमुंबई के मीरा रोड में ‘कलमा’ पूछकर हमला, दो सिक्योरिटी गार्ड्स पर चाकूबाजी; आरोपी गिरफ्तार

मुंबई के मीरा रोड में ‘कलमा’ पूछकर हमला, दो सिक्योरिटी गार्ड्स पर चाकूबाजी; आरोपी गिरफ्तार

by Real Khabren
0 comments

मुंबई से सटे मीरा रोड इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां धर्म पूछने के बाद दो सिक्योरिटी गार्ड्स पर चाकू से हमला किया गया। यह वारदात रविवार सुबह करीब 4 बजे मीरा रोड ईस्ट के एक अंडर-कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग में हुई, जहां राजकुमार मिश्रा और सुब्रतो सेन ड्यूटी पर तैनात थे।

पुलिस के मुताबिक, 31 साल का आरोपी जैब जुबैर अंसारी मौके पर पहुंचा और दोनों गार्ड्स से उनका नाम और धर्म पूछा। इसके बाद उसने उनसे ‘कलमा’ पढ़ने को कहा। जब दोनों गार्ड्स ने मना किया, तो आरोपी ने कथित तौर पर चाकू निकालकर उन पर हमला कर दिया।
इस हमले में राजकुमार मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए, उनके पेट में गहरी चोट आई है, जिससे आंतों को भी नुकसान पहुंचा है। वहीं सुब्रतो सेन को पीठ पर हल्की चोट लगी और वे किसी तरह मौके से भागकर सिक्योरिटी केबिन में पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है और डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ऑनलाइन कट्टरपंथी वीडियो देख रहा था। पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या इस हमले के पीछे कोई चरमपंथी विचारधारा या बड़ी साजिश जुड़ी हुई है। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है।

You may also like

Leave a Comment