Home ट्रेंडिंगमुंबई लोकल में युवक की हत्या: गेट बंद करने को लेकर विवाद, 22 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या

मुंबई लोकल में युवक की हत्या: गेट बंद करने को लेकर विवाद, 22 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या

by Kalpana Pandey
0 comments

मुंबई। मुंबई की लाइफलाइन मानी जाने वाली लोकल ट्रेन में मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। लोकल ट्रेन में गेट बंद करने को लेकर हुए विवाद के दौरान 22 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

जानकारी के मुताबिक, यात्रा के दौरान ट्रेन के दरवाजे को लेकर कुछ यात्रियों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। इसी दौरान आरोपी ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी से पूछताछ जारी है और हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया है। इस घटना के बाद मुंबई लोकल में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

You may also like

Leave a Comment