Home राज्यउत्तर प्रदेशब्रेकिंग फरीदाबाद: ग्रैंड बैंक्वेट में भीषण आग, पूरा बैंक्वेट जलकर खाक

ब्रेकिंग फरीदाबाद: ग्रैंड बैंक्वेट में भीषण आग, पूरा बैंक्वेट जलकर खाक

by Kalpana Pandey
0 comments

फरीदाबाद। शहर के सेक्टर-11 स्थित खातिर ग्रैंड बैंक्वेट में बीती देर रात भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरा बैंक्वेट हॉल आग की चपेट में आ गया।

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दमकल कर्मियों ने आग को आसपास की इमारतों तक फैलने से भी रोका।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

गनीमत रही कि समय रहते बैंक्वेट में मौजूद कर्मचारी बाहर निकल गए, जिससे इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि आग की वजह से बैंक्वेट हॉल पूरी तरह जलकर खाक हो गया और लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

फिलहाल दमकल विभाग और प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच में जुटा हुआ है।

You may also like

Leave a Comment