Home ट्रेंडिंगखंडवा में धर्म परिवर्तन: मुस्लिम युवक ने अपनाया सनातन धर्म, आज़ाद से बना अजय

खंडवा में धर्म परिवर्तन: मुस्लिम युवक ने अपनाया सनातन धर्म, आज़ाद से बना अजय

by Kalpana Pandey
0 comments

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक युवक द्वारा धर्म परिवर्तन कर सनातन धर्म अपनाने का मामला सामने आया है। महादेवगढ़ मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान के बाद युवक की “घर वापसी” कराई गई, जिसके बाद उसका नया नाम अजय रखा गया।

बताया जा रहा है कि 20 वर्षीय युवक, जिसकी पहचान पहले आज़ाद के नाम से थी, ने स्वेच्छा से सनातन धर्म अपनाने का निर्णय लिया। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना और अन्य धार्मिक विधियों के बीच यह प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

युवक ने दावा किया कि वह लंबे समय से पारिवारिक परिस्थितियों और मानसिक प्रताड़ना से परेशान था। इसी वजह से उसने अपने पूर्वजों के धर्म में लौटने का फैसला लिया। इसके लिए उसने महादेवगढ़ मंदिर के संरक्षक Ashok Paliwal से संपर्क किया था।

मंदिर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान के बाद युवक को नया नाम अजय दिया गया। आयोजन में मौजूद लोगों ने इसे युवक की व्यक्तिगत आस्था और स्वतंत्र निर्णय बताया।

You may also like

Leave a Comment