
काराकास/वेनेजुएला। वेनेजुएला में बुधवार रात आए दो भीषण भूकंपों ने भारी तबाही मचा दी। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार पहले 7.2 और फिर लगभग एक मिनट के भीतर 7.5 तीव्रता का दूसरा भूकंप आया। दोनों झटकों के बाद कई इमारतें ढह गईं, सैकड़ों लोग घायल हुए और कई लोग मलबे में फंसे होने की आशंका है।
राजधानी काराकास समेत कई राज्यों में भारी नुकसान की खबर है। वेनेजुएला सरकार ने देश में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया है। मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे सिमोन बोलिवार एयरपोर्ट को संरचनात्मक क्षति के कारण बंद कर दिया गया है, जबकि बचाव और राहत अभियान युद्धस्तर पर जारी है।
प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार कम से कम 32 लोगों की मौत और 700 से अधिक लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है, हालांकि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
USGS ने चेतावनी दी है कि यह एक अत्यंत गंभीर आपदा हो सकती है। एजेंसी के आकलन में बड़े पैमाने पर जनहानि की संभावना जताई गई है और कुछ मॉडल 10,000 से अधिक मौतों के जोखिम की ओर संकेत करते हैं। हालांकि 10,000 से 1 लाख मौतों का आंकड़ा अभी केवल संभावित जोखिम अनुमान है, आधिकारिक मृतक संख्या नहीं।
बचाव दल लगातार मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं और कई देशों ने वेनेजुएला को सहायता देने की पेशकश की है।