Home दुनियाबोलिविया में पैसों से भरा एयरफोर्स का हरक्यूलिस विमान हाईवे पर क्रैश, 15 की मौत… सड़क पर बिखरी नोटों की गड्डियां, मची अफरा-तफरी

बोलिविया में पैसों से भरा एयरफोर्स का हरक्यूलिस विमान हाईवे पर क्रैश, 15 की मौत… सड़क पर बिखरी नोटों की गड्डियां, मची अफरा-तफरी

by Suhani Sharma
0 comments

दक्षिण अमेरिकी देश बोलिविया की राजधानी ला पाज के पास शुक्रवार रात एक भीषण विमान हादसा हो गया। राजधानी से सटे एल आल्टो इलाके में एयरफोर्स का हरक्यूलिस कार्गो विमान एयरपोर्ट के नजदीक हाईवे पर अचानक क्रैश हो गया। इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।


बताया जा रहा है कि यह विमान सेंट्रल बैंक से नई करेंसी नोटों की खेप लेकर दूसरे शहर जा रहा था। हादसा इतना भीषण था कि विमान के टकराते ही उसमें मौजूद नोटों की गड्डियां चारों ओर सड़क पर बिखर गईं। हाईवे पर खड़ी कई गाड़ियां भी विमान की चपेट में आ गईं, जिससे 15 से ज्यादा कारें क्षतिग्रस्त हो गईं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में हाईवे पर विमान का मलबा, जली हुई गाड़ियां और इधर-उधर बिखरे नोट साफ दिखाई दे रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जहां एक तरफ रेस्क्यू टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी थीं, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग सड़क पर गिरे पैसों को उठाते नजर आए। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।
हादसे के बाद एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। स्थानीय प्रशासन और एयरफोर्स ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि मृतकों में विमान में सवार लोग ज्यादा हैं या हाईवे पर मौजूद वाहन चालक।
इस भयावह हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।

You may also like

Leave a Comment