
पुणे:
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने देश को स्वराज का मंत्र दिया था, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में भारत आज दुनिया को सुरक्षा का मंत्र दे रहा है।
यह बयान पुणे में आयोजित लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026 समारोह के दौरान दिया गया, जहां राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हाथों सम्मानित किया गया।
शिंदे ने अजीत डोभाल की राष्ट्रसेवा की सराहना करते हुए कहा कि उनका नाम ही राष्ट्रनिष्ठा, निर्णायक नेतृत्व और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था का प्रतीक है। उन्होंने डोभाल के खुफिया अभियानों, आतंकवाद विरोधी रणनीतियों और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत बनाने में उनके योगदान को ऐतिहासिक बताया।
अपने संबोधन में शिंदे ने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा पहले से अधिक मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि मजबूत नेतृत्व, प्रभावी खुफिया तंत्र और सुरक्षा बलों के समन्वय से भारत वैश्विक स्तर पर एक आत्मविश्वासी और सुरक्षित राष्ट्र के रूप में उभर रहा है।