
मुंबई, महाराष्ट्र:
मुंबई के वर्ली स्थित NSCI डोम में आयोजित एक म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान दर्दनाक हादसा सामने आया है। कार्यक्रम के बीच एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इवेंट के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि महिला का इलाज जारी है।
घटना के बाद आयोजन स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल मौत के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मेडिकल जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।