Home राज्यउत्तर प्रदेशसहारनपुर में रोटी पर थूकने का VIDEO वायरल, होटल मालिक समेत दो गिरफ्तार, होटल सील

सहारनपुर में रोटी पर थूकने का VIDEO वायरल, होटल मालिक समेत दो गिरफ्तार, होटल सील

by Kalpana Pandey
0 comments
सहारनपुर में रोटी पर थूकने का

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में खाने की स्वच्छता और धार्मिक भावनाओं से जुड़ा एक मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। थाना चिलकाना क्षेत्र के चिलकाना बस स्टैंड के पास स्थित अल फातिमा होटल का एक VIDEO सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। VIDEO में होटल का कर्मचारी रोटी बनाते समय आपत्तिजनक हरकत करता दिखाई दे रहा है। दावा किया जा रहा है कि कर्मचारी रोटी पर थूक रहा था।


VIDEO सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और मामले की शिकायत पुलिस से की गई। शिकायत मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया और मौके पर पहुंचकर होटल संचालक समेत रोटी बनाने वाले कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।


पुलिस जांच के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। साथ ही होटल को भी बंद करा दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल VIDEO और लिखित शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।


घटना के बाद इलाके में कुछ देर तनाव का माहौल देखने को मिला, हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में होने की बात कही है। थाना चिलकाना क्षेत्राधिकारी सिमरन सिंह ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है और पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।



You may also like

Leave a Comment