Home राज्यउत्तर प्रदेशPM मोदी की अपील का असर! पुलिस कांस्टेबल ने बैलगाड़ियों से निकाली बारात, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

PM मोदी की अपील का असर! पुलिस कांस्टेबल ने बैलगाड़ियों से निकाली बारात, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

by Kalpana Pandey
0 comments

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में एक अनोखी और चर्चा में रहने वाली शादी देखने को मिली, जहां एक पुलिस कांस्टेबल ने पेट्रोल-डीजल की बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए अपनी बारात बैलगाड़ियों से निकाली।


दूल्हे की यह अनोखी बारात नारायणपुर के डूमर्तराई गांव से दुल्हन के घर तक पहुंची। बताया जा रहा है कि कांस्टेबल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण की अपील से प्रेरित था। यही वजह रही कि उसने आधुनिक गाड़ियों की जगह पारंपरिक बैलगाड़ियों को चुना।


बारात में शामिल लोग भी पारंपरिक अंदाज में नजर आए और पूरे रास्ते यह अनोखी पहल लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग परंपरा, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का शानदार संदेश बता रहे हैं।


स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहल नई पीढ़ी को पर्यावरण बचाने और भारतीय परंपराओं से जुड़ने की प्रेरणा देती है।

You may also like

Leave a Comment