Home राज्यउत्तर प्रदेशसीएम योगी के संभावित दौरे को लेकर पीलीभीत में तैयारियां तेज, प्रशासन अलर्ट मोड पर

सीएम योगी के संभावित दौरे को लेकर पीलीभीत में तैयारियां तेज, प्रशासन अलर्ट मोड पर

by Kalpana Pandey
0 comments

पीलीभीत (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 28 या 29 जून को प्रस्तावित पीलीभीत दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पतरासा कुंवरपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं।

मौसम को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर विशाल वॉटरप्रूफ पंडाल तैयार किया जा रहा है। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह स्वयं मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं। प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।

मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को देखते हुए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आयोजन स्थल पर सभी व्यवस्थाओं की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि कार्यक्रम सुचारु और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराया जा सके।

वहीं, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी कार्यक्रम को सफल और भव्य बनाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर पीलीभीत और आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। हालांकि, प्रशासन की ओर से अंतिम कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

You may also like

Leave a Comment