[gtranslate]
Home राज्यउत्तर प्रदेशनेशनल हाईवे के डिवाइडर में मिला बुजुर्ग का शव, पहचान के बाद जांच में जुटी पुलिस

नेशनल हाईवे के डिवाइडर में मिला बुजुर्ग का शव, पहचान के बाद जांच में जुटी पुलिस

by Kalpana Pandey
0 comments

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के हर्रैया थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे के डिवाइडर में एक बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, महाराजगंज पेट्रोल पंप और विहरा गेट के बीच हाईवे के डिवाइडर में शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान नारायनपुर तिवारी गांव निवासी जयप्रकाश मिश्र उर्फ बुद्धू के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, जबकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

You may also like

Leave a Comment