Home क्राइमखामेनेई की मौत के बाद मिडिल ईस्ट में महायुद्ध के आसार: दुबई एयरपोर्ट-बुर्ज खलीफा के पास धमाके, ईरान का बड़ा हमला

खामेनेई की मौत के बाद मिडिल ईस्ट में महायुद्ध के आसार: दुबई एयरपोर्ट-बुर्ज खलीफा के पास धमाके, ईरान का बड़ा हमला

by Suhani Sharma
0 comments

मिडिल ईस्ट में तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे के बाद अब ईरान की सरकारी मीडिया ने सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। बताया जा रहा है कि इजरायल और अमेरिका के हवाई हमले में खामेनेई मारे गए। इस खबर के सामने आते ही पूरे ईरान में शोक और गुस्से की लहर दौड़ गई है। सरकार ने 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक और 7 दिन के सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया है।


खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने बदले की कार्रवाई तेज कर दी है। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी आईआरजीसी ने साफ शब्दों में कहा है कि बदला पूरा होने तक जंग जारी रहेगी। आईआरजीसी ने अमेरिका और उसके सहयोगी देशों को इतिहास के सबसे विनाशकारी हमले की चेतावनी दी है।
इसी बीच दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और बुर्ज खलीफा के पास जोरदार धमाकों की खबर सामने आई है। ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी ठिकानों और उनके इस्तेमाल वाले एयरबेस को निशाना बनाया है। बहरीन और कुवैत में भी अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले की खबर है। इराक के इरबिल स्थित अमेरिकी बेस को भी टारगेट किए जाने की सूचना है। दुबई एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित हुई हैं और बड़ी संख्या में यात्री फंसे हुए हैं।
तेहरान और बगदाद में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए हैं। प्रदर्शनकारी अमेरिका और इजरायल के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। मशहद स्थित इमाम रज़ा के पवित्र स्थल पर भारी भीड़ देखी गई, जहां लोग खामेनेई को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।


भारत ने हालात पर चिंता जताते हुए संयम और कूटनीति के जरिए समाधान निकालने की अपील की है। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने क्षेत्र के कई देशों के विदेश मंत्रियों से बातचीत कर तनाव कम करने पर जोर दिया है। दुबई में फंसे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर भी सरकार लगातार नजर बनाए हुए है।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह टकराव सीमित रहेगा या फिर पूरा पश्चिम एशिया एक बड़े युद्ध की चपेट में आ जाएगा। दुनिया की निगाहें अब अमेरिका और ईरान की अगली रणनीति पर टिकी हैं।

You may also like

Leave a Comment