
अयोध्या: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। दोनों ने कथित तौर पर नैतिक आधार पर यह फैसला लिया है। यह घटनाक्रम राम मंदिर में चढ़ावे और दान में कथित अनियमितताओं की जांच के बीच सामने आया है।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित SIT की प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में मंदिर में चढ़ावे की गिनती से जुड़े कर्मचारी और चंपत राय के चालक टिन्नू यादव भी शामिल बताए जा रहे हैं। जांच एजेंसियां दान और चढ़ावे के प्रबंधन से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही हैं।
ट्रस्ट की ओर से कहा गया है कि इस्तीफे का उद्देश्य जांच को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ने देना है। वहीं पुलिस और SIT का कहना है कि जांच अभी जारी है और सभी तथ्यों की पुष्टि के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।