Home ट्रेंडिंगआंध्र प्रदेश को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, ₹17,900 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ

आंध्र प्रदेश को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, ₹17,900 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ

by Kalpana Pandey
0 comments

विशाखापत्तनम/आंध्र प्रदेश:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश दौरे के दौरान राज्य को बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने लगभग ₹5,000 करोड़ की लागत से बने भोगापुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने राज्य में कुल ₹17,900 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में परिवहन, कनेक्टिविटी, बुनियादी ढांचा और क्षेत्रीय विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से आंध्र प्रदेश में निवेश को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और पर्यटन तथा व्यापार को नई गति मिलेगी। उन्होंने इसे राज्य के आर्थिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

सरकार के अनुसार, इन परियोजनाओं से आंध्र प्रदेश की आधारभूत संरचना मजबूत होगी और राज्य को देश के प्रमुख औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक केंद्र के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी।

You may also like

Leave a Comment