
बिजनेस डेस्क: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 12 अगस्त को शुरुआती कारोबार में कमजोरी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दबाव में रहे। बाजार की धारणा पर एशियाई बाजारों के मिले-जुले संकेत, बढ़ते कच्चे तेल के दाम और पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव का असर दिखा।
रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 0.24 फीसदी गिरकर 77,966.35 के स्तर पर आ गया, जबकि निफ्टी 50 में भी कमजोरी दर्ज की गई। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने निवेशकों की चिंता बढ़ाई है।
बाजार में निवेशकों की नजर अब महंगाई के आंकड़ों और वैश्विक बाजारों के रुख पर बनी हुई है। पश्चिम एशिया में बढ़े तनाव के चलते तेल कीमतों और महंगाई पर संभावित असर को लेकर भी बाजार सतर्क नजर आ रहा है।