
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 7 PCS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
तबादला सूची के मुताबिक निधि पांडेय को लखनऊ का उपजिलाधिकारी (SDM) नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह जनभवन में कम्पट्रोलर के पद पर तैनात थीं। नई जिम्मेदारी के साथ अब वह लखनऊ में प्रशासनिक दायित्व संभालेंगी।
वहीं ज्योति राय को आजमगढ़ मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है। इसके अलावा संदीप केला को बलरामपुर में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, दिनेश चंद्र को बांदा का नगर मजिस्ट्रेट और दिव्या ओझा को बरेली में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके साथ ही विनय कुमार सिंह को नगर मजिस्ट्रेट गोरखपुर और उत्कर्ष श्रीवास्तव को नगर मजिस्ट्रेट प्रयागराज नियुक्त किया गया है। अधिकारियों को अपनी नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।