Home राज्यपश्चिम बंगालममता बनर्जी को दें INDIA गठबंधन की कमान? मणिशंकर अय्यर के बयान से सियासी बवाल

ममता बनर्जी को दें INDIA गठबंधन की कमान? मणिशंकर अय्यर के बयान से सियासी बवाल

by Suhani Sharma
0 comments
ममता बनर्जी को दें INDIA गठबंधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणि शंकर अय्यर के एक बयान ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है। कोलकाता में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अय्यर ने सुझाव दिया कि राहुल गांधी को चाहिए कि INDIA गठबंधन की कमान क्षेत्रीय दलों के नेताओं को सौंप दें। उन्होंने खास तौर पर ममता बनर्जी का नाम लेते हुए कहा कि गठबंधन की मजबूती के लिए उनका नेतृत्व अहम हो सकता है।
मणिशंकर अय्यर ने यह भी कहा कि गठबंधन में कई ऐसे क्षेत्रीय नेता हैं जो नेतृत्व की भूमिका निभाने में सक्षम हैं। उन्होंने एम.के. स्टालिन, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव जैसे नेताओं का भी उदाहरण दिया।

में कांग्रेस नेताओं ने सवाल उठाते हुए कहा कि गठबंधन नेतृत्व पर फैसला पार्टी स्तर पर ही लिया जाएगा।
वहीं तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने इस बयान पर ज्यादा प्रतिक्रिया देने से इनकार किया और कहा कि उनका पूरा ध्यान आगामी चुनावी तैयारियों पर है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बंगाल चुनाव से पहले यह बयान INDIA गठबंधन की अंदरूनी राजनीति को और गर्म कर सकता है।

You may also like

Leave a Comment