[gtranslate]
Home वेब स्टोरीजमुंबई के चेंबूर में भव्य कावड़ यात्रा, बड़ी संख्या में शिवभक्त हुए शामिल

मुंबई के चेंबूर में भव्य कावड़ यात्रा, बड़ी संख्या में शिवभक्त हुए शामिल

by Kalpana Pandey
0 comments

मुंबई: मुंबई के चेंबूर इलाके में भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। पूरे क्षेत्र में हर-हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे और माहौल भक्तिमय नजर आया।

कावड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवा ध्वज और कावड़ लेकर यात्रा में शामिल हुए। रास्तेभर शिवभक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन को लेकर स्थानीय स्तर पर भी विशेष तैयारियां की गई थीं।

श्रावण मास के अवसर पर आयोजित इस कावड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही। शिवभक्तों ने भगवान महादेव के प्रति अपनी आस्था और भक्ति व्यक्त की।

You may also like