[gtranslate]
Home राज्यउत्तर प्रदेशरायबरेली में CM योगी का कांग्रेस पर हमला, अयोध्या के मुद्दे पर साधा निशाना

रायबरेली में CM योगी का कांग्रेस पर हमला, अयोध्या के मुद्दे पर साधा निशाना

by Kalpana Pandey
0 comments

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रायबरेली में कांग्रेस और विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सांसदों के कथित बयानों और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आचरण को लेकर विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए।

सीएम योगी ने कहा कि विपक्ष के कुछ सांसद युवाओं को भड़काने और भारत की विरासत का अपमान करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनके हालिया आचरण से कांग्रेस के वास्तविक संस्कार सामने आए हैं।

अयोध्या के हनुमानगढ़ी का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेताओं पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि हिंदू श्रद्धा और सात्विक भाव से बजरंगबली के दर्शन करते हैं और मंगलवार को व्रत भी रखते हैं।

सीएम योगी ने आरोप लगाया कि हनुमानगढ़ी जाने के बाद कांग्रेस नेता एक कार्यालय में मछली की दावत करते नजर आए। इसी संदर्भ में उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “मुंह में राम, बगल में छुरी।”

मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी और तेज होने के आसार हैं।

You may also like