
नासिक: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन सावन के पावन महीने में नासिक के त्र्यंबकेश्वर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान त्र्यंबकेश्वर के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अभिषेक किया।
अजय देवगन अपने बेटे के साथ त्र्यंबकेश्वर मंदिर पहुंचे। मंदिर में उन्होंने भगवान शिव का दर्शन-पूजन किया और अभिषेक किया। इस दौरान वे पूरी तरह शिवभक्ति में डूबे नजर आए।
मंदिर पहुंचने पर त्र्यंबकेश्वर मंदिर ट्रस्ट की ओर से कैलाश घुले ने अजय देवगन को श्रीफल और शाल भेंट कर सम्मानित किया। अभिनेता के मंदिर पहुंचने की खबर के बाद वहां मौजूद श्रद्धालुओं और प्रशंसकों में भी उत्साह देखने को मिला।
सावन के दौरान अजय देवगन का त्र्यंबकेश्वर पहुंचकर भगवान शिव का आशीर्वाद लेना चर्चा का विषय बना हुआ है।