Home दुनियामुंबई में स्वास्थ्य सेवाओं का बड़ा विस्तार, बोन मैरो ट्रांसप्लांट सेंटर और अत्याधुनिक मेडिकल सुविधाओं का लोकार्पण

मुंबई में स्वास्थ्य सेवाओं का बड़ा विस्तार, बोन मैरो ट्रांसप्लांट सेंटर और अत्याधुनिक मेडिकल सुविधाओं का लोकार्पण

by Kalpana Pandey
0 comments

मुंबई महानगरपालिका ने शहर की सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक और अधिक सक्षम बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। विश्व थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर धारावी स्थित लोकनेते एकनाथराव गायकवाड़ नागरी आरोग्य केंद्र में अत्याधुनिक बालरोग, रक्तदोष, कैंसर और बोन मैरो ट्रांसप्लांट सेंटर का लोकार्पण किया गया। यह केंद्र सायन अस्पताल से संबद्ध है और यहां गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को आधुनिक उपचार सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।


इस नई सुविधा के शुरू होने से थैलेसीमिया, रक्त संबंधी गंभीर बीमारियों और कैंसर से जूझ रहे मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। खास तौर पर बोन मैरो ट्रांसप्लांट जैसी महंगी और जटिल चिकित्सा अब महानगरपालिका के माध्यम से आम लोगों तक पहुंच सकेगी।


इसके अलावा परेल स्थित KEM अस्पताल में नवजात अतिदक्षता विभाग (NICU), अत्याधुनिक मैमोग्राफी मशीन, सर्जिकल पैथोलॉजी सेमिनार हॉल और फिजियोलॉजी सेमिनार हॉल का भी उद्घाटन किया गया। इन सुविधाओं से नवजात शिशुओं के इलाज, महिलाओं की स्वास्थ्य जांच और मेडिकल शिक्षा व रिसर्च को नई मजबूती मिलेगी।


इस अवसर पर मुंबई की महापौर रितु तावड़े, सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के उपायुक्त शरद उघड़े, सार्वजनिक स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष हरीश भांडिर्गे, अस्पतालों के अधिष्ठाता, डॉक्टर और बड़ी संख्या में कर्मचारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


मुंबई महानगरपालिका का कहना है कि आने वाले समय में नागरिकों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए ऐसे कई और प्रकल्प शुरू किए जाएंगे।

You may also like

Leave a Comment