[gtranslate]
Home क्राइमदिशा सालियान केस में बड़ा फैसला, बॉम्बे हाईकोर्ट ने CBI जांच का दिया आदेश

दिशा सालियान केस में बड़ा फैसला, बॉम्बे हाईकोर्ट ने CBI जांच का दिया आदेश

by Kalpana Pandey
0 comments

मुंबई: दिशा सालियान की 2020 में हुई मौत के मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपने का आदेश दिया है। कोर्ट ने CBI को मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू करने और एक वरिष्ठ अधिकारी को जांच की जिम्मेदारी देने का निर्देश दिया है।

दिशा सालियान अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर थीं। 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड इलाके में एक इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने के बाद उनकी मौत हुई थी। मुंबई पुलिस ने शुरुआत में इसे आकस्मिक मौत की रिपोर्ट के तौर पर दर्ज किया था और बाद में इसे आत्महत्या माना था। दिशा के पिता सतीश सालियान ने जांच में खामियों का आरोप लगाते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट में CBI जांच की मांग की थी।

हाईकोर्ट ने CBI को दिशा सालियान की मौत से जुड़े सभी पहलुओं की जांच करने का निर्देश दिया है। साथ ही अदालत ने स्पष्ट किया कि जांच के दौरान पर्याप्त सामग्री सामने आने तक किसी भी व्यक्ति को आरोपी नहीं माना जाएगा। मुंबई पुलिस को मामले से जुड़े दस्तावेज और रिकॉर्ड CBI को सौंपने के निर्देश भी दिए गए हैं।

यह फैसला मामले में छह साल बाद एक बड़ा मोड़ माना जा रहा है। अब CBI FIR दर्ज करने के बाद मामले की नए सिरे से जांच करेगी और उपलब्ध सबूतों, तकनीकी साक्ष्यों तथा घटनाक्रम की परिस्थितियों की पड़ताल करेगी।

You may also like