[gtranslate]
Home ट्रेंडिंगकैबिनेट बैठक से गैरहाजिर रहे एकनाथ शिंदे, दिल्ली दौरे को लेकर सियासी अटकलें तेज

कैबिनेट बैठक से गैरहाजिर रहे एकनाथ शिंदे, दिल्ली दौरे को लेकर सियासी अटकलें तेज

by Kalpana Pandey
0 comments

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा बुलाई गई कैबिनेट बैठक में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शामिल नहीं हुए। बैठक में फडणवीस सरकार के लगभग सभी मंत्री मौजूद रहे, लेकिन शिंदे की गैरमौजूदगी ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज कर दी। बैठक के बाद एकनाथ शिंदे मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हुए, जिसके चलते उनके दिल्ली दौरे को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

एकनाथ शिंदे के कैबिनेट बैठक से दूर रहने और उसके बाद दिल्ली पहुंचने को महायुति की राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, शिंदे की नाराजगी को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उनके दिल्ली दौरे के बीच राजनीतिक हलकों में यह चर्चा जरूर तेज हो गई है कि वह दिल्ली में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।

वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में शिंदे के दिल्ली दौरे को शिवसेना के नाम और चुनाव चिन्ह से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से भी जोड़कर देखा जा रहा है। ऐसे में शिंदे की दिल्ली यात्रा ने महाराष्ट्र की सियासत में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

You may also like