[gtranslate]
Home राज्यउत्तर प्रदेशयूपी में कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा दावा, कहा- अब प्रदेश दंगामुक्त और उपद्रव मुक्त

यूपी में कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा दावा, कहा- अब प्रदेश दंगामुक्त और उपद्रव मुक्त

by Kalpana Pandey
0 comments

उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार की ओर से बड़ा दावा किया गया है। बयान में कहा गया कि आज उत्तर प्रदेश में दंगा, कर्फ्यू और अराजकता का माहौल नहीं है। प्रदेश को अब दंगामुक्त, कर्फ्यू मुक्त और उपद्रव मुक्त बनाने का दावा किया गया है।

बयान में कहा गया कि अब कोई माफिया खुलेआम जीप में पिस्टल लहराते हुए नहीं घूम सकता। बेटियों, व्यापारियों और निवेशकों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कानून-व्यवस्था पर सख्त रुख का जिक्र करते हुए कहा गया कि अगर कोई अपराध या उपद्रव करने का दुस्साहस करता है तो उसके लिए जेल या फिर जहन्नुम ही जगह है।

2017 के बाद बदला यूपी का माहौल?

बयान में कहा गया कि 2017 के बाद उत्तर प्रदेश में लोगों का कानून-व्यवस्था को लेकर विश्वास बहाल हुआ है। इसका असर आम जनता के साथ-साथ उद्यमियों और व्यापारियों के बीच बढ़े भरोसे के रूप में दिखाई दे रहा है।

सरकार का दावा है कि बेहतर कानून-व्यवस्था के कारण उत्तर प्रदेश में निवेश और कारोबार के लिए भी सकारात्मक माहौल तैयार हुआ है।

You may also like

Leave a Comment