
उत्तराखंड। उत्तराखंड के चीरबासा में भारी भूस्खलन के कारण केदारनाथ यात्रा का पैदल मार्ग अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। लैंडस्लाइड के चलते यात्रा मार्ग पर आवाजाही प्रभावित हुई है।
भारी भूस्खलन के बाद केदारनाथ यात्रा के पैदल मार्ग को फिलहाल बंद रखा गया है। मार्ग को दोबारा खोलने को लेकर स्थिति सामान्य होने और रास्ते को सुरक्षित किए जाने के बाद फैसला लिया जाएगा।
भूस्खलन के कारण यात्रियों की आवाजाही प्रभावित होने से प्रशासन की ओर से मार्ग की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।