Home क्राइमअंधेरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इनकम टैक्स और क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर ठगी करने वाले 10 गिरफ्तार

अंधेरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इनकम टैक्स और क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर ठगी करने वाले 10 गिरफ्तार

by Anand Pandey
0 comments

मुंबई। मुंबई के अंधेरी इलाके में पुलिस ने एक बड़े रंगदारी गैंग का पर्दाफाश करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि यह गैंग इनकम टैक्स और क्राइम ब्रांच के अधिकारी बनकर लोगों को डराता और उनके साथ ठगी करता था।

पुलिस की कार्रवाई में गैंग से जुड़े 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कथित तौर पर खुद को सरकारी जांच एजेंसियों का अधिकारी बताकर लोगों को निशाना बनाते थे।

अंधेरी पुलिस की इस कार्रवाई के बाद फर्जी अधिकारी बनकर ठगी और रंगदारी वसूलने वाले गिरोह का मामला सामने आया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

You may also like

Leave a Comment