बीएमसी चुनाव 2026 की सियासी सरगर्मी के बीच अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। पार्टी ने मुंबई को सिर्फ़ एक महानगर नहीं, बल्कि हर मुंबईकर के सपनों को साकार करने वाला शहर बनाने का दावा किया है। एनसीपी ने अपने मेनिफेस्टो में ‘आपली मुंबई सबके लिए मुंबई’ का नारा देते हुए वर्ल्ड-क्लास, समावेशी और खुशहाल मुंबई का रोडमैप पेश किया है।
घोषणापत्र जारी करते हुए एनसीपी ने कहा कि “मुंबईकर इस शहर का चेहरा है” और पार्टी का फोकस गरीब, मध्यम वर्ग और अमीर तीनों को बराबर अवसर देने पर रहेगा। आज़ादी, समानता और भाईचारे के सिद्धांतों पर आधारित सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए शहर की बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए ठोस योजना और जनता की भागीदारी को प्राथमिकता दी जाएगी। पार्टी ने शिव, शाहू, फुले और आंबेडकर की प्रगतिशील विचारधारा को मुंबई के विकास का आधार बताया है।
इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास के मोर्चे पर एनसीपी ने अगले 5 वर्षों में 500 किलोमीटर नई सड़कों के निर्माण, पुलों-फ्लाईओवर के आधुनिकीकरण और स्मार्ट सिटी स्कीम के तहत CCTV, Wi-Fi व डिजिटल सेवाओं के विस्तार का वादा किया है। BKC, वर्ली और पूर्वी उपनगरों को फाइनेंशियल हब के रूप में विकसित कर नए रोजगार केंद्र बनाने की योजना भी शामिल है। ट्रैफिक कंट्रोल के लिए AI आधारित स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल और मोबाइल कंट्रोल सेंटर लागू करने की बात कही गई है।

पानी की सप्लाई को लेकर पार्टी ने पुरानी चॉलों और झुग्गी-झोपड़ियों में मुफ्त पानी, 24×7 स्वच्छ जल आपूर्ति, लीकेज रोकने के लिए आधुनिक तकनीक और ‘जल समृद्ध नगर अभियान’ की घोषणा की है। 2030 तक स्मार्ट वॉटर मीटर के ज़रिए वॉटर लिटरेट वार्ड मिशन लागू करने का दावा किया गया है।
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट में ज़ीरो वेस्ट पॉलिसी, रीसाइक्लिंग प्लांट बढ़ाने, प्लास्टिक बैन सख़्त करने और नालों-नदियों की सफ़ाई के लिए रिवर रिवाइटलाइज़ेशन कैंपेन का वादा है। कचरा अलग करने पर नागरिकों को ‘वेस्ट क्रेडिट सर्टिफिकेट’ से प्रोत्साहित करने की योजना भी शामिल है। सफ़ाई कर्मचारियों के लिए मुफ़्त घर और हेल्थ इंश्योरेंस की बात भी कही गई है।
हेल्थ सेक्टर में हर वार्ड में एडवांस्ड प्राइमरी हेल्थ सेंटर, मुफ़्त मेडिकल चेक-अप, महामारी से निपटने की तैयारी, अस्पतालों में डिजिटल डैशबोर्ड सिस्टम और म्युनिसिपल अस्पतालों को UHWC में बदलने की योजना पेश की गई है। मानसिक स्वास्थ्य, नशामुक्ति और रिहैबिलिटेशन को ‘आरोग्य संपन्न नगर’ के तहत जोड़ने का वादा किया गया है।
एजुकेशन में म्युनिसिपल स्कूलों का आधुनिकीकरण, डिजिटल और AI आधारित स्मार्ट क्लासरूम, मुफ्त पोषण आहार, करियर गाइडेंस के साथ लाइब्रेरी-स्टडी सेंटर और सेकेंडरी लेवल पर स्किल व वोकेशनल ट्रेनिंग को प्राथमिकता दी गई है।
पर्यावरण और सस्टेनेबिलिटी के तहत 10 लाख पेड़ लगाने, ग्रीन सिटी मिशन, इलेक्ट्रिक बसों और CNG वाहनों को बढ़ावा, मैंग्रोव संरक्षण और ‘क्लाइमेट रेजिलिएंट मुंबई’ योजना की घोषणा की गई है।

एजुकेशन में म्युनिसिपल स्कूलों का आधुनिकीकरण, डिजिटल और AI आधारित स्मार्ट क्लासरूम, मुफ्त पोषण आहार, करियर गाइडेंस के साथ लाइब्रेरी-स्टडी सेंटर और सेकेंडरी लेवल पर स्किल व वोकेशनल ट्रेनिंग को प्राथमिकता दी गई है।
पर्यावरण और सस्टेनेबिलिटी के तहत 10 लाख पेड़ लगाने, ग्रीन सिटी मिशन, इलेक्ट्रिक बसों और CNG वाहनों को बढ़ावा, मैंग्रोव संरक्षण और ‘क्लाइमेट रेजिलिएंट मुंबई’ योजना की घोषणा की गई है।
ट्रैफिक और ट्रांसपोर्टेशन में लोकल ट्रेन व मेट्रो विस्तार, स्मार्ट पार्किंग, महिलाओं के लिए सुरक्षित पब्लिक ट्रांसपोर्ट, दिव्यांग-फ्रेंडली मेट्रो सुविधाएं और अतिक्रमण-मुक्त फुटपाथ का वादा किया गया है।
हाउसिंग और स्लम रिहैबिलिटेशन में 1 लाख नए घर, SRA स्कीम में तेज़ी, अफ़ोर्डेबल हाउसिंग, अनधिकृत निर्माण पर पारदर्शी नीति और 700 वर्ग फुट तक प्रॉपर्टी टैक्स माफ़ करने का ऐलान किया गया है।
महिला सुरक्षा, युवा और रोजगार के लिए सुरक्षित मुंबई कैंपेन, महिला उद्यमियों को ट्रेनिंग-लोन, वर्किंग वुमन हॉस्टल, स्किल डेवलपमेंट सेंटर, जॉब फेयर, अप्रेंटिसशिप और स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास का वादा किया गया है।
वहीं भ्रष्टाचार और पारदर्शिता के मुद्दे पर एनसीपी ने ई-गवर्नेंस, ऑनलाइन सेवाएं, 24×7 हेल्पलाइन, पब्लिक ऑडिट और बजट के पारदर्शी इस्तेमाल का भरोसा दिलाया है।
कुल मिलाकर, बीएमसी चुनाव से पहले अजित पवार की एनसीपी ने बड़े और व्यापक वादों के साथ मुंबईकरों के सामने खुद को एक वैकल्पिक, विकास-केंद्रित विकल्प के रूप में पेश किया है। अब देखना होगा कि मुंबई की जनता इन दावों पर कितना भरोसा जताती है।