Home देशमुंबई में 27 जनवरी से 7 फरवरी तक 10% पानी कटौती, पिसे न्यूमॅटिक गेट सिस्टम के रखरखाव का असर

मुंबई में 27 जनवरी से 7 फरवरी तक 10% पानी कटौती, पिसे न्यूमॅटिक गेट सिस्टम के रखरखाव का असर

by Real Khabren
0 comments

मुंबई:बृहन्मुंबई महानगरपालिका के जनसंपर्क विभाग की ओर से अहम सूचना सामने आई है। मुंबई को पानी सप्लाई करने वाली पिसे स्थित ‘न्यूमॅटिक गेट सिस्टम’ के वार्षिक रखरखाव का काम अगले सप्ताह से शुरू किया जा रहा है। यह काम मंगलवार, 27 जनवरी 2026 से शनिवार, 7 फरवरी 2026 तक चलेगा।

इस दौरान मुंबई के शहर विभाग और पूर्वी उपनगरों के अधिकांश इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी। महानगरपालिका प्रशासन ने इन क्षेत्रों में 10 प्रतिशत पानी कटौती लागू करने का फैसला लिया है।

सिर्फ मुंबई ही नहीं, बल्कि ठाणे और भिवंडी महानगरपालिका की सीमा में आने वाले वे इलाके, जहां बृहन्मुंबई महानगरपालिका की ओर से पानी सप्लाई की जाती है, वहां भी इसी अवधि में 10 प्रतिशत पानी कटौती लागू रहेगी।

महानगरपालिका के अनुसार, शहर विभाग के ‘ए’, ‘बी’, ‘सी’, ‘ई’, ‘एफ दक्षिण’ और ‘एफ उत्तर’ प्रशासनिक वार्डों के कई इलाके इस कटौती से प्रभावित होंगे। वहीं पूर्वी उपनगरों में मुलुंड, भांडुप, नाहूर, कांजूरमार्ग, विक्रोली, घाटकोपर, कुर्ला (पूर्व), एम पूर्व और एम पश्चिम वार्ड के पूरे क्षेत्र में पानी की सप्लाई पर असर पड़ेगा।

महानगरपालिका प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि इस अवधि में पानी का उपयोग अत्यंत सावधानी और बचत के साथ करें। अनावश्यक पानी खर्च से बचें और प्रशासन को सहयोग करें, ताकि रखरखाव का कार्य तय समय में पूरा किया जा सके और जलापूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से बहाल हो सके।

You may also like

Leave a Comment