Home दुनियाईडी की 9 घंटे पूछताछ के बाद रूपाली चाकणकर की सफाई, बोलीं- “खरात मामले से मेरा कोई संबंध नहीं”

ईडी की 9 घंटे पूछताछ के बाद रूपाली चाकणकर की सफाई, बोलीं- “खरात मामले से मेरा कोई संबंध नहीं”

by Kalpana Pandey
0 comments

महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रूपाली चाकलकर से प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने करीब 9 घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए रूपाली चाकणकर ने कहा कि उन्हें जांच एजेंसी ने बुलाया था, इसलिए वे पूछताछ के लिए पहुंचीं और आगे भी जांच में पूरा सहयोग करती रहेंगी।


रूपाली चाकणकर ने कहा कि उनके बयान को कई खबरों में गलत तरीके से पेश किया गया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि खरात प्रकरण से उनका किसी भी तरह का कोई संबंध नहीं था और ना ही है। उन्होंने यह भी कहा कि आज उनका बयान दर्ज करने और दस्तावेज टाइप करने में काफी समय लगा।


समता पतसंस्था मामले पर बोलते हुए चाकणकर ने कहा कि जिन खातों की चर्चा हो रही है, वे फर्जी खाते थे और उनकी बहन का इस संस्था से कोई संबंध नहीं है।


वहीं गुवाहाटी दौरे को लेकर उठ रहे सवालों पर भी उन्होंने सफाई दी। चाकणकर ने कहा कि खरात का परिवार पहले गुवाहाटी गया था, बाद में वे अपने परिवार के साथ दर्शन के लिए गई थीं। उन्होंने कहा कि वे खरात के साथ गुवाहाटी नहीं गई थीं, बल्कि गुरु दर्शन के लिए वहां पहुंची थीं और उस समय कई लोगों की धार्मिक आस्था जुड़ी हुई थी।


रूपाली चाकणकर ने कहा कि जांच एजेंसियां जो भी सवाल पूछेंगी, वे आगे भी हर पूछताछ का सामना करेंगी और पूरा सहयोग देंगी।

You may also like

Leave a Comment