Home वेब स्टोरीजगणतंत्र दिवस के अवसर पर बीएमसी मुख्यालय में ध्वजारोहण, आयुक्त-प्रशासक भूषण गगराणी ने फहराया तिरंगा

गणतंत्र दिवस के अवसर पर बीएमसी मुख्यालय में ध्वजारोहण, आयुक्त-प्रशासक भूषण गगराणी ने फहराया तिरंगा

by Real Khabren
0 comments
गणतंत्र दिवस के अवसर पर बीएमसी

गणतंत्र दिवस के अवसर पर बृहन्मुंबई महानगरपालिका मुख्यालय में भव्य ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। आज 26 जनवरी 2026 को महानगरपालिका आयुक्त तथा प्रशासक श्री. भूषण गगराणी के करकमलों से राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के साथ ही राष्ट्रगान की गूंज में पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर अतिरिक्त महानगरपालिका आयुक्त (प्रकल्प) श्री. अभिजीत बांगर, अतिरिक्त महानगरपालिका आयुक्त (पश्चिम उपनगर) डॉ. अविनाश ढाकणे, सह आयुक्त (कर निर्धारण व संकलन) श्री. विश्वास शंकरवार, उप आयुक्त (विशेष) श्रीमती चंदा जाधव, उप आयुक्त (वित्त) श्री. प्रशांत गायकवाड, उप आयुक्त (परिमंडल 3) श्री. विश्वास मोटे, उप आयुक्त (घन कचरा प्रबंधन) श्री. किरण दिघावकर, उप आयुक्त (सार्वजनिक स्वास्थ्य) श्री. शरद उघडे, उप आयुक्त (शिक्षण) श्रीमती प्राची जांभेकर, उप आयुक्त (अभियांत्रिकी) श्री. शशांक भोरे, उप आयुक्त (पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन) श्री. अविनाश काटे, उप आयुक्त (पायाभूत सुविधा) श्री. गिरीश निकम, उपायुक्त (विशेष अभियांत्रिकी) श्री. पुरुषोत्तम माळवदे, महानगरपालिका सचिव श्रीमती मंजिरी देशपांडे सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में आयुक्त-प्रशासक श्री. भूषण गगराणी ने मुंबई के महान नेता सर फिरोजशहा मेहता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद बृहन्मुंबई महानगरपालिका सुरक्षा दल और अग्निशमन दल के जवानों ने अनुशासित पथसंचलन करते हुए राष्ट्रध्वज को मानवंदना दी।

समारोह में गणतंत्र दिवस दिन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति, अनुशासन और एकता की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

You may also like

Leave a Comment