Home राजनीतिनरवणे की किताब पर FIR: पेंगुइन का दावा किताब अभी प्रकाशित नहीं, बाजार में मौजूद कॉपियां अवैध

नरवणे की किताब पर FIR: पेंगुइन का दावा किताब अभी प्रकाशित नहीं, बाजार में मौजूद कॉपियां अवैध

by Real Khabren
0 comments

नई दिल्ली: पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने किताब के कथित अवैध प्रकाशन और सर्कुलेशन के मामले में एफआईआर दर्ज की है। इस बीच किताब के पब्लिशर पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने साफ किया है कि यह किताब अभी तक आधिकारिक तौर पर प्रकाशित ही नहीं हुई है और बाजार में मौजूद सभी कॉपियां अवैध हैं।


पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने अपने बयान में कहा कि जनरल नरवणे की इस आत्मकथात्मक किताब के एक्सक्लूसिव पब्लिशिंग राइट्स उसी के पास हैं। कंपनी के अनुसार अब तक न तो किताब की कोई प्रिंट कॉपी जारी की गई है और न ही डिजिटल फॉर्मेट में इसे पब्लिक डोमेन में उपलब्ध कराया गया है। ऐसे में किसी भी रूप में सर्कुलेशन में मौजूद किताब कॉपीराइट कानून का सीधा उल्लंघन है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, मैन्युस्क्रिप्ट के डिजिटल और अन्य फॉर्मेट में कथित अवैध सर्कुलेशन की शिकायत मिलने के बाद स्पेशल सेल में मामला दर्ज किया गया है। जांच इस बात की की जा रही है कि अप्रकाशित किताब की कॉपियां कैसे और किसके जरिए सार्वजनिक हुईं।


इस पूरे मामले ने तब और तूल पकड़ लिया, जब संसद परिसर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को इस किताब की एक कॉपी दिखाते हुए देखा गया। राहुल गांधी लोकसभा में इस किताब के कुछ अंश पढ़ना चाहते थे, लेकिन किताब के अभी तक प्रकाशित न होने का हवाला देकर इसकी अनुमति नहीं दी गई।
पब्लिशर ने चेतावनी दी है कि किताब की कोई भी अनधिकृत कॉपी चाहे वह प्रिंट, पीडीएफ या ऑनलाइन फॉर्मेट में हो कानूनी कार्रवाई के दायरे में आएगी। फिलहाल दिल्ली पुलिस की जांच जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि अवैध सर्कुलेशन के पीछे कौन लोग शामिल है।

You may also like

Leave a Comment