प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 131वें एपिसोड में देशवासियों से कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा कि खेल लोगों को जोड़ने का काम करता है। उन्होंने T20 वर्ल्ड कप का जिक्र करते हुए उन खिलाड़ियों की सराहना की, जो दूसरे देशों की टीमों में खेल रहे हैं लेकिन जिनकी जड़ें भारत से जुड़ी हैं। पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे खिलाड़ियों को देखकर गर्व की भावना महसूस होती है।
प्रधानमंत्री ने ग्लोबल AI इम्पैक्ट समिट का भी जिक्र किया और बताया कि किस तरह भारत तकनीक और संस्कृति के संरक्षण के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने साइबर ठगी को लेकर भी लोगों को सतर्क रहने की अपील की और कहा कि खासकर बुजुर्गों को धोखाधड़ी से बचने के लिए जागरूक रहना जरूरी है।

इसके साथ ही पीएम मोदी ने केरल की बच्ची आलिन शेरिन अब्राहम के अंगदान की सराहना करते हुए कहा कि दुख की घड़ी में भी परिवार ने मानवता की मिसाल पेश की है। पीएम ने कहा कि ऐसे फैसले समाज को नई दिशा देते हैं।