Home mumbaiबारामती विमान हादसे के बाद DGCA की बड़ी कार्रवाई, VSR Ventures के चार Learjet विमान ग्राउंड

बारामती विमान हादसे के बाद DGCA की बड़ी कार्रवाई, VSR Ventures के चार Learjet विमान ग्राउंड

by Suhani Sharma
0 comments

बारामती विमान हादसे के बाद विमानन नियामक ने सख्त रुख अपनाया है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने M/s VSR Ventures Pvt Ltd के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कंपनी के चार Learjet 40/45 विमानों को तत्काल प्रभाव से ग्राउंड कर दिया है।
यह कार्रवाई 28 जनवरी 2026 को बारामती में हुए Learjet 45 विमान हादसे के बाद किए गए विशेष सुरक्षा ऑडिट के आधार पर की गई है। DGCA की बहु-विषयक टीम ने एयरवर्थनेस, फ्लाइट ऑपरेशंस और उड़ान सुरक्षा से जुड़े स्वीकृत मानकों के पालन में कई गंभीर खामियां पाई हैं। जांच में मेंटेनेंस प्रक्रियाओं में भी लापरवाही सामने आई है।
DGCA ने पंजीकरण संख्या VT-VRA, VT-VRS, VT-VRV और VT-TRI वाले विमानों की उड़ानों पर रोक लगा दी है। नियामक ने कंपनी को डिफिशिएंसी रिपोर्टिंग फॉर्म जारी करते हुए मूल कारण विश्लेषण (Root Cause Analysis) प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट की समीक्षा के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

नियामक ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा मानकों से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जब तक निरंतर विमान योग्यता के मानक पूरी तरह बहाल नहीं होते, तब तक संबंधित विमान उड़ान नहीं भर सकेंगे।
गौरतलब है कि 28 जनवरी को बारामती में हुए विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। यह विमान मुंबई से उड़ान भरकर बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे के बाद से विमानन सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे थे, जिनके बीच DGCA की यह कार्रवाई अहम मानी जा रही है।

You may also like

Leave a Comment