Home मनोरंजनटीवी‘द केरल स्टोरी 2’ को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, रिलीज पर लगा 15 दिन का स्टे रद्द

‘द केरल स्टोरी 2’ को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, रिलीज पर लगा 15 दिन का स्टे रद्द

by Suhani Sharma
0 comments

फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ को लेकर जारी कानूनी विवाद पर बड़ा अपडेट सामने आया है। केरल हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने फिल्म की रिलीज पर लगाए गए 15 दिनों के अंतरिम स्टे को रद्द कर दिया है। इस फैसले के साथ ही फिल्म की रिलीज का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।
दरअसल, इससे पहले सिंगल जज बेंच ने फिल्म के कंटेंट को लेकर चिंता जताते हुए इसकी रिलीज पर अस्थायी रोक लगा दी थी। अदालत ने कहा था कि पहली नजर में फिल्म में ऐसी सामग्री हो सकती है, जिससे सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित हो और किसी विशेष समुदाय की छवि को नुकसान पहुंचे। साथ ही कोर्ट ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन यानी सीबीएफसी को फिल्म के खिलाफ मिली शिकायतों की जांच करने का निर्देश भी दिया था।

इसके बाद फिल्म के निर्माताओं ने डिवीजन बेंच में अपील दायर की, जिस पर उसी दिन अर्जेंट स्पेशल सिटिंग बुलाई गई। लंबी सुनवाई के बाद डिवीजन बेंच ने सिंगल जज के अंतरिम आदेश पर रोक लगा दी और फिल्म की रिलीज को मंजूरी दे दी।
कोर्ट का यह फैसला ठीक उसी दिन आया, जिस दिन फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। सुबह तक जहां एडवांस बुकिंग कराने वाले दर्शकों को टिकट के पैसे रिफंड किए जा रहे थे और थिएटर मालिक असमंजस में थे, वहीं दोपहर बाद हालात बदल गए। अब मेकर्स और वितरकों ने फिल्म की रिलीज की तैयारियां फिर से शुरू कर दी हैं।


हाईकोर्ट के इस फैसले को मेकर्स के लिए बड़ी कानूनी जीत माना जा रहा है। हालांकि फिल्म के कंटेंट को लेकर बहस अभी थमी नहीं है, लेकिन फिलहाल अदालत के आदेश के बाद ‘द केरल स्टोरी 2’ के पर्दे पर आने का रास्ता साफ हो चुका है।

You may also like

Leave a Comment