Home राज्यमहाराष्ट्रमुंबई में ‘मुद्रा मोदी से मुजरा मोदी’ आंदोलन की शुरुआत, वंचित बहुजन आघाड़ी का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

मुंबई में ‘मुद्रा मोदी से मुजरा मोदी’ आंदोलन की शुरुआत, वंचित बहुजन आघाड़ी का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

by Suhani Sharma
0 comments

मुंबई के ऐतिहासिक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस परिसर में आज ‘मुद्रा मोदी से मुजरा मोदी’ के नारे के साथ केंद्र सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन की शुरुआत की गई। यह आंदोलन वंचित बहुजन आघाड़ी की ओर से ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत आयोजित किया गया है।
आंदोलन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों, मुद्रा योजना, महंगाई, बेरोजगारी और देश की आर्थिक स्थिति को लेकर तीखा विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सरकार की नीतियों का सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है और जनहित के मुद्दों पर ठोस जवाब नहीं दिया जा रहा है।


आंदोलन में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित किया गया, जिसमें संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया।
वंचित बहुजन आघाड़ी के नेताओं ने कहा कि यह आंदोलन केवल एक दिन का विरोध नहीं, बल्कि जनजागरण अभियान की शुरुआत है। आने वाले दिनों में राज्य के अन्य जिलों में भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


फिलहाल, मौके पर पुलिस बल तैनात है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है।

You may also like

Leave a Comment