Home क्राइमदुबई की शान 23 मरीना टॉवर में आग, एयर डिफेंस के इंटरसेप्शन के बाद गिरा मलबा बना वजह

दुबई की शान 23 मरीना टॉवर में आग, एयर डिफेंस के इंटरसेप्शन के बाद गिरा मलबा बना वजह

by Suhani Sharma
0 comments

खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच दुबई से एक बड़ी खबर सामने आई है। दुबई के बेहद प्रतिष्ठित इलाके दुबई मरीना में स्थित मशहूर रिहायशी गगनचुंबी इमारत 23 मरीना टॉवर में शनिवार रात आग लग गई। करीब 90 मंजिला इस इमारत से घना धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए।
शुरुआत में इस घटना को ईरान की ओर से किए जा रहे मिसाइल और ड्रोन हमलों से जोड़कर देखा जा रहा था, क्योंकि उसी समय खाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा अलर्ट जारी था। हालांकि बाद में यूएई अधिकारियों ने साफ किया कि इमारत पर कोई सीधा ड्रोन हमला नहीं हुआ था।


दुबई मीडिया ऑफिस के मुताबिक, यूएई की एयर डिफेंस सिस्टम ने आसमान में ही एक संभावित हमले को सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर दिया था। इंटरसेप्शन के बाद गिरा मलबा दुबई मरीना की इस इमारत के बाहरी हिस्से से टकरा गया, जिससे हल्का नुकसान हुआ और आग लग गई।
दुबई मरीना शहर का सबसे पॉश और प्रतिष्ठित इलाका माना जाता है, जहां बड़ी संख्या में विदेशी नागरिक, कारोबारी, पेशेवर और निवेशक रहते हैं। 23 मरीना टॉवर भी इस इलाके की पहचान मानी जाती है।
अधिकारियों ने बताया कि फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है और अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। हालांकि घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा और सतर्कता बढ़ा दी गई है।

You may also like

Leave a Comment