Home राज्यउत्तराखंडउत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले ही दिन 1.23 लाख श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले ही दिन 1.23 लाख श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण

0 comments

उत्तराखंड में विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है और पहले ही दिन श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। यात्रा के लिए पहले ही दिन करीब 1 लाख 23 हजार श्रद्धालुओं ने अपना पंजीकरण कराया है।
आंकड़ों के मुताबिक भगवान केदारनाथ के दर्शनों के लिए सबसे अधिक श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। पहले दिन 42 हजार 311 भक्तों ने बाबा केदार के दर्शन के लिए पंजीकरण कराया। वहीं बद्रीनाथ धाम के लिए 36 हजार 495 श्रद्धालुओं ने अपना नाम दर्ज कराया है।


इसके अलावा गंगोत्री धाम के लिए 22 हजार 702 और यमुनोत्री धाम के लिए 22 हजार 280 श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है।
प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई है कि चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 17 अप्रैल से शुरू की जाएगी।
गौरतलब है कि वर्ष 2025 में चारधाम यात्रा के लिए पहले दिन करीब 1 लाख 65 हजार श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया था। हालांकि इस साल भी यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है और माना जा रहा है कि पंजीकरण का आंकड़ा पिछले वर्षों के रिकॉर्ड को भी पार कर सकता है।
चारधाम यात्रा को लेकर राज्य सरकार और प्रशासन की ओर से तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

मानसी खुल्बे
ब्यूरोचीफ उत्तराखंड

You may also like

Leave a Comment