Home ट्रेंडिंगनासिक में प्याज के दामों में 40% की उछाल, ₹6,500 प्रति क्विंटल तक पहुंचा भाव

नासिक में प्याज के दामों में 40% की उछाल, ₹6,500 प्रति क्विंटल तक पहुंचा भाव

by Kalpana Pandey
0 comments

नासिक: एशिया की सबसे बड़ी प्याज मंडी के रूप में पहचान रखने वाले नासिक में प्याज के दामों में अचानक तेजी देखने को मिली है। लासलगांव और पिंपलगांव प्याज मंडी में प्याज का भाव ₹5,000 से ₹6,500 प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है। पिछले कुछ समय में प्याज के दामों में करीब 40 फीसदी की उछाल दर्ज की गई है।

प्याज की आवक कम होने को कीमतों में तेजी की प्रमुख वजह माना जा रहा है। वहीं नासिक में लगातार हो रही बारिश के कारण किसानों के पास रखा प्याज भी खराब और सड़ने की स्थिति में पहुंच रहा है। किसानों के पास उचित भंडारण व्यवस्था नहीं होने से उन्हें मजबूरी में प्याज बेचने के लिए मंडियों का रुख करना पड़ रहा है।

मंडी में आवक कम होने और बाजार में मांग बने रहने के कारण प्याज के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। कारोबारियों और किसानों का मानना है कि अगर यही स्थिति बनी रही तो प्याज के दाम जल्द ही ₹100 प्रति किलो के स्तर को छू सकते हैं।

जानकारों के मुताबिक, जब तक प्याज की नई फसल बाजार में नहीं आती, तब तक कीमतों में तेजी बनी रहने की संभावना है। नई फसल की आवक शुरू होने के बाद ही बाजार में प्याज की उपलब्धता बढ़ेगी और कीमतों पर दबाव कम होने की उम्मीद है।

बारिश, भंडारण की कमी और घटती आवक ने किसानों के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है। ऐसे में आने वाले दिनों में प्याज के बाजार भाव पर सभी की नजरें बनी रहेंगी।

लोकेशन — नासिक

You may also like

Leave a Comment