Home देश“देश की बदनामी कर राजनीति करने वालों को जनता पहचानती है” राहुल गांधी पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का हमला

“देश की बदनामी कर राजनीति करने वालों को जनता पहचानती है” राहुल गांधी पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का हमला

0 comments

मुंबई : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान, इज़राइल और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच देश में गैस या ईंधन की कमी की आशंकाओं पर एकनाथ शिंदे ने बड़ा बयान दिया है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि केंद्र सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है ताकि देश में गैस या ईंधन की किसी भी प्रकार की कमी न होने पाए।


मुंबई में पत्रकारों से बातचीत करते हुए शिंदे ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय हालात पर लगातार नजर रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि वैश्विक तनाव के बावजूद देश के नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील भी की।


इस दौरान शिंदे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब भी संसद का सत्र चलता है, उस दौरान राहुल गांधी अक्सर विदेश दौरे पर रहते हैं। संसद में मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय विदेश जाकर भारत की छवि खराब करने का काम करते हैं।


शिंदे ने आरोप लगाया कि देश की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी राहुल गांधी का रवैया निराशाजनक रहा है। उन्होंने कहा कि जब देश में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसे अभियान चल रहे थे और भारतीय जवान पराक्रम दिखा रहे थे, तब भी राहुल गांधी ने न तो गर्व जताया और न ही सुरक्षा बलों के काम की सराहना की। उल्टा ऐसे बयान दिए गए जिनसे पाकिस्तान जैसे देशों को भारत के खिलाफ बयानबाजी का मौका मिला।


उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आज भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंच चुकी है और जल्द ही तीसरे स्थान पर पहुंचने की दिशा में आगे बढ़ रही है। देश तेजी से विकास कर रहा है, लेकिन कुछ लोगों को यह प्रगति रास नहीं आ रही है।


उन्होंने कहा कि देश की प्रगति के लिए सकारात्मक और रचनात्मक काम करने के बजाय जो लोग भारत की बदनामी कर राजनीति करते हैं, उन्हें जनता सही समय पर जवाब देगी। देश में रहकर देश के लिए काम करने की जरूरत

You may also like

Leave a Comment