Home देशसंजय राउत के बयान पर शिवसेना का तीखा हमला, “ऑपरेशन टाइगर” टिप्पणी को लेकर बढ़ी सियासी गर्मी

संजय राउत के बयान पर शिवसेना का तीखा हमला, “ऑपरेशन टाइगर” टिप्पणी को लेकर बढ़ी सियासी गर्मी

0 comments

महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर बयानबाज़ी तेज हो गई है। शिवसेना के राज्य प्रवक्ता अरुण सावंत ने संजय राउत की हालिया प्रेस कॉन्फ्रेंस पर जोरदार पलटवार किया है।


अरुण सावंत ने संजय राउत के उस बयान पर निशाना साधा, जिसमें राउत ने “ऑपरेशन टाइगर” का जिक्र करते हुए कहा था कि जो लोग दिल्ली गए, वे “निर्वस्त्र” होकर लौटे और राजनीति में उनका प्रभाव खत्म हो गया। सावंत ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “सुंभ जळाला तरी पीळ जात नाही” यानी आदतें और सोच इतनी आसानी से नहीं बदलतीं, और इसका उदाहरण खुद संजय राउत हैं।


उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह राउत दूसरों पर टिप्पणी कर रहे हैं, उसी तरह की स्थिति जल्द उनके सामने भी आ सकती है। सावंत ने राउत के उस आरोप को भी खारिज किया, जिसमें वे कहते रहे हैं कि एकनाथ शिंदे की शिवसेना को अमित शाह ने तैयार किया है और उसे “शिंदे सेना” कहा जाना चाहिए।
इसके जवाब में सावंत ने पलटवार करते हुए कहा कि अगर शिंदे गुट को “शिंदे सेना” कहा जा सकता है, तो राउत को भी यह स्पष्ट करना चाहिए कि वे जिस गुट का समर्थन करते हैं, उसे “उद्धव सेना” क्यों नहीं कहते।
इस बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर जुबानी जंग तेज हो गई है और दोनों गुटों के बीच टकराव और गहराता नजर आ रहा है।

You may also like

Leave a Comment